फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना में लापरवाही, छह दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। धान क्रय केंद्रों पर धांधली करके खरीद का आंकड़ा पूरा करने वाले केंद्र प्रभारियों पर दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं में सुस्ती बरतने वाले छह दरोगा निलंबित हो गए। एसपी अमित कुमार ने आरोपी उपनिरीक्षकों पर कार्रवाई के साथ पुलिस लाइन में आमद कराने का फरमान जारी किया है। चकिया कोतवाली क्षेत्र के छह क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ वर्ष 2018 में धांधली के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामलों के की जांच के साथ विवेचना के लिए उपनिरीक्षक चौथी यादव, शिवानंद वर्मा, सत्यनारायण शुक्ला, अवधेश सिंह, सुनील मिश्रा और राजकुमार को जिम्मेदारी मिली थी। लेकिन तीन वर्ष से अधिक का समय गुजरने के बाद भी उपनिरीक्षक आरोपी प्रभारियों के खिलाफ नियम 141 के तहत नोटिस तामील नहीं कराया। हालांकि कोर्ट में पत्रावली प्रस्तुत होने के बाद मुकदमे का ट्रायल शुरु हो गया। जो कि सुसंगत नहीं था। ऐसे में कोर्ट के निर्देश पर छह उपनिरीक्षकों के खिलाफ एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने बताया कि विवेचना में लापरवाही बरतने पर छह उपनिरीक्षकों को एसपी के द्वारा निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें