फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों पर लापरवाही भारी, जारी है ट्रैक्टर ट्राली पर सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें बैठे 26 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद भी जिले में लापरवाही जारी है। मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों मेें ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर कई लोग आते-जाते दिखे। कानपुर हादसे के बाद सीएम योगी ने ट्राली पर सवारी करने पर दस हजार की जुर्माने की बात की थी। जिले में सड़कों पर ऐसे ट्रैक्टर ट्राली पर लोगों को बैठाया जा रहा है और प्रशासन मौन है।
विज्ञापन

चंदौली थाने के समीप हाइवे पर एक ट्रैक्टर ट्राली समेत जाते दिखा। उसमें महिलाओं समेत 10 लोग सवार थे। सवाल पूछने पर ड्राइवर ने बताया कि हमें किसी नियम की जानकारी नहीं है। वहीं चकिया कस्बा के सहदुल्लापुर त्रिमुहानी पर ट्रैक्टर की ट्राली पर बच्चों समेत 15 से ज्यादा लोग सवार दिखे। यह ट्रैक्टर नगर से होकर गुजरा पर इसे रोकने टोकने वाला कोई नहीं था। लोग जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर ट्राली पर यात्रा करते दिखे। लोगों की लापरवाही के साथ प्रशासन की निष्क्रियता भी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें