पीडीडीयू नगर। केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय किसानों की सिचाई की समस्या को देखते हुए सिंचाई विभाग से 98.10 करोड़,13 हजार लागत से नारायणपुर पंप मिर्जापुर और देवकली पंप कैनाल गाजीपुर के पुन:स्थापन के लिए शासन से स्वीकृति प्रदान कराई है। इससे चंदौली और गाजीपुर के किसानों की सिचाई समस्या दूर होगी। चंदौली के खेतों की सिचाई का मुख्य साधन नारायणपुर पंप कैलाल का 12वर्ष चलना था लेकिन यह 16 वर्ष सेवा दे चुका है।ऐसे में इसे अपग्रेड करने की मांग की जा रही थी। इस परियोजना के लिए 61.33 करोड़, 52 हजार स्वीकृत किए गए हैं। पुरे पंप कैनाल के एक-एक हिस्से के आधुनिकी करण की प्रक्रिया के पुरे होते ही अगले वर्ष तक नए स्वरूप में आ जाएगा। इसी तरह गाजीपुर में देवकली पंप कैनाल के पुनर्गठन के लिए 36 . 76 करोड़ 81 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान करायी है।