पडाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत सेमरा डोमरी मार्ग पर स्थित पोखरी में रविवार को निर्वस्त्र एक युवती अचेत अवस्था में मिली। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने महिला को पोखरी से बाहर निकलवाया और उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवती के होश में आने के बाद घटना की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। संवाद