सकलडीहा। क्षेत्र के नई बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खो-खो और वाॅलीबाल प्रतियोगिता अयोजित की गई। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
खो-खो के बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार की टीम विजेता व धरहरा की टीम उपविजेता रही। मेंटर अरूण रत्नाकर ने जीत का श्रेय बालिकाओं की कड़ी मेहनत को देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। वहीं वाॅलीबाल में दिघवट प्रथम व पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार दूसरे स्थान पर रहे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने कहा कि गांव से खेल कर ही खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद का आयोजन किया जा रहा हैं। इस मौके पर जमील अहमद, देवेंद्र यादव, धर्मराज, शैलेंद्र कुमार, सतीश, दिलिप, इंद्रजीत, राजेश, अनिल, जयनारायन यादव आदि रहे। निर्णायक की भूमिका रामेश्वर प्रसाद, जयशंकर सिंह, राहुल व विनोद कुमार ने निभाई।