फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। मोहनिया–रामगढ़ पथ पर शनिवार की रात पतेलवा गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो अनियंत्रित गति से आ रही थी। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान करमदिनपुर गांव निवासी राहुल कुमार की मौत हो गई। घायलों में चंदौली निवासी सन्नी गुप्ता का सात वर्षीय पुत्र कबीर कुमार, सोनपा जलीलपुर निवासी नागेश्वर साह का पुत्र मनीष कुमार (20), राजपुर निवासी बसंत साह का पुत्र मुस्कान कुमार (15) और जंगीपुर निवासी मुन्नू शाह का पुत्र गोलू कुमार (25) शामिल हैं। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा दिया है। चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें