फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मेरी सहेली ने संभाला कोविड हेल्पडेस्क की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल मेरी सहेली टीम ने कमान संभाल ली है। मेरी सहेली टीम जहां यात्रियों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और हाथों को सैनिटाइज करने के लिए प्रेरित कर रही है। वहीं स्टेशन के मुख्य गेट पर बने कोविड हेल्प डेस्क पर लोगों को जागरूक कर रही है। कोरोना का दूसरा वेब लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है। ट्रेनों का आवागमन जारी है। ऐसे में सबसे खतरनाक स्थिति ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर है। इसको देखते हुए वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र के निर्देश पर मेरी सहेली टीम ने स्टेशन पर जागरूकता और सुरक्षा की कमान संभाल ली है। महिला एसआई अर्चना कुमारी मीना, सरिता गुर्जर के नेतृत्व में स्टेशन के मुख्य गेट पर कोविड हेल्प डेस्क पर कमान संभाली गई है। यहां स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को सोशल डिस्टेसिंग का पाठ पढ़ाया जा रहा है। वहीं दिन भर विभिन्न प्लेटफार्मों पर घूमकर यात्रियों को कोरोना की भयावहता समझाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें