फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, बेटी ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 24 Feb 2022 12:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के करनौल गांव में गुरुवार सुबह एक महिला का खेत में शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
चंदौलीः खेत में महिला का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के करनौल गांव में गुरुवार सुबह एक महिला का खेत में शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। महिला की पहचान गांव निवासी गीता देवी के तौर पर हुई। मौके पर पहुंची मृतका की बेटी अनुराधा ने हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन


महिला का शव मिलने की सूचना पर एएसपी सुखराम भारती भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना के बाद से बेसुध अनुराधा ने बताया कि बुधवार शाम को मां खेत पर काम करने गई थी। देर तक घर नहीं लौटने पर हम लोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उनका पता नहीं चला।

सुबह खेत में मां का शव मिलने की जानकार मिली। एएसपी सुखराम भारती ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या की वजह साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें