शहाबगंज। थाना क्षेत्र के किडिहरा गांव में मंगलवार की शाम धारदार हथियार से हमले हुई युवक की मौत के मामले में मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। बता दें कि दिल्ली से काम कर सोमवार को लौटे उमेश के सिर पर मंगलवार को गांव के तीन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उमेश की मौत हो गयी थी। पिता लालता प्रसाद ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। संवाद