फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो साल से बंद है नगर पालिका की वेबसाइट, दो लाख लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देश संचार क्रांति की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। ग्राम पंचायत कार्यालय को भी संचार सुविधाओं से जोड़कर मिनी सचिवालय का रूप दिया जा रहा है। वहीं, जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में कोई सुविधा ऑनलाइन नहीं है। नगर पालिका की वेबसाइट भी दो वर्षों से बंद है। टैक्स जमा करने से लेकर सभी काम ऑफलाइन होते हैं। हर काम के लिए पालिका कार्यालय में लोगों को लाइन लगानी पड़ती है। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 25 वार्ड हैं। नगर की कुल आबाद करीब दो लाख है और लगभग 17 हजार भवन पंजीकृत हैं। नगर पालिका की ओर गृहकर और जलकर की वसूली की जाती है। इसके अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से भी टैक्स लिया जाता है। नगर के लोगों को या तो कार्यालय जाकर टैक्स जमा करता है या या फिर वार्डों में कैंप लगाकर टैक्स की वसूली की जाती है। डिजिटल युग में भी नगर पालिका के सारे काम ऑफलाइन हो रहे हैं। सभी तरह के टैक्स जमा करने के लिए लोगों को दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें