मोहनिया। अयोध्या में रामलला मंदिर के निर्माण के लिए कैमूर के मुंडेश्वरी धाम की मिट्टी व भभुआ के अखलासपुर नागा बाबा पोखरे का जल भी इस्तेमाल किया जाएगा । रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार आर्य, मां मुंडेश्वरी धाम के आचार्य उपेंद्र तिवारी, प्रबंधक संदीप कुमार मिश्रा, लेखापाल गोपाल कृष्ण ने माता मुंडेश्वरी धाम के प्रांगण से खोदाई कर मिट्टी थैले में भरकर कोषाध्यक्ष को सौंपा। वहां से मिट्टी लेकर आने के बाद नागा बाबा पोखरे से एक बोतल जल लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी अयोध्या के लिए रवाना हो गए है। संवाद