नौगढ़ के दुर्गा मंदिर पोखरे पर कुश्ती प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
- फोटो : shrinagar news
दुर्गा मंदिर पोखरे पर आयोजित तीन दिवसीय मेले का मंगलवार को समापन हुआ। अंतिम दिन भी ग्रामीणों और दर्शकों की भीड़ उमड़ी। मेले के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ कुश्ती प्रतियोगिता हुई। पहले मुकाबले में मधुपुर निवासी मुकेश ने बैरगाड़ निवासी विक्की को पटकनी दी। 5 हजार रुपये इनाम वाली कुश्ती में सारनाथ निवासी मनोज पहलवान ने मधुपुर निवासी सुरेंद्र पहलवान को शिकस्त दी। वहीं, 5 हजार रुपये इनाम की दूसरी कुश्ती में मझगावां निवासी अभय पहलवान और इसहुल चकिया निवासी चकरधारी पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर आयोजक पप्पू केसरी, अनिल शर्मा, रवि केसरी मौजूद रहे। संवाद