फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुरानी पेंशन के लिए तेज होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा तीन की ओर से एसएसई रेल पथ (उत्तर) कार्यालय के द्वार पर हुई गेट मीटिंग में संगठन की मजबूती और यूनियन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रेल कर्मचारियों के हित में सुविधा दिलाने के लिए यूनियन लगातार संघर्ष कर रही है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान ने कहा कि यूनियन व फेडरेशन का 100 वर्षों का संघर्ष का इतिहास रहा है। हमारे संघर्षों के बदौलत एनपीएस के जगह पर यूपीएस आया है। अब पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन किया जाएगा। शाखा मंत्री संजय कुमार शर्मा ने कहा कि कुछ संगठनों द्वारा गलत प्रचार किया जा रहा है। जबकि यूपीएस और ओपीएस लगभग समान है। इस दौरान एएनएस यादव, आरआर सिंह, सुरथा सेठी, वाईपी सिंह, एके भारती, संतोष गोंड आदि उपथित रहे। अध्यक्षता अमरनाथ सिंह यादव ने और संचालन जेके सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें