फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खाना बनाकर इंतजार कर रही थी मां, आई बेटे की मौत की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर कला गांव में शादी समारोह में झालर लगाते समय करंट से शशिकांत (23) अचेत हो गया। ग्रामीण उसे चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव में रात में चंपा देवी खाना बनाकर अपने छोटे बेटे शशिकांत का इंतजार कर रहीं थी कि उसकी मौत की सूचना पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। महुअर गांव में शशिकांत राम के घर लड़की की शादी थी। धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली निवासी शशिकांत उसके घर पर सजावट के लिए झालर लगा रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से अचेत हो गया। ग्रामीण उसे चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह किसी टेंट हाउस में मजदूरी करता था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शशिकांत दो भाइयों में छोटा था। मां चंपा देवी, पिता जोखूराम, भाई रविकांत का रोकर बुरा हाल रहा। मां चंपा रोते-रोते बार बार बेसुध हो जा रही थीं। बलुआ इंस्पेक्टर शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें