फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर, पथरहिया गांव निवासी सुनील कुमार की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को मुरारपुर गांव के तिराहे के पास से बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार किया है । दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

नौ अक्टूबर की रात बरहुआ गांव निवासी सुनील कुमार गांधीनगर के समीप एक कार्यक्रम देखने आया था। दूसरे दिन 10 अक्टूबर को पालपुर गांव स्थित नहर के पास उसकी बाइक मिली थी। वहीं 11 अक्टूबर को सुनील का शव सैदूपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे कुएं में उतराया मिला था। मृतक के पिता ने छह लोगों के विरूद्ध चकिया कोतवाली में नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी ससुर रामकेवल, सास मनोजा देवी, पत्नी पूजा को मुरारपुर तिराहे के पास से पकड़ लिया। जबकि इस मामले का एक आरोपी मुन्ना यादव कोर्ट में पहले ही समर्पण कर चुका है। वहीं अभी दो अन्य आरोपी फरार है। चकिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि शीघ्र ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें