फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन देवी मंदिरों में हुई माँ ब्रम्हचारिणी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया/शिकारगंज। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान भक्तों ने मां ब्रम्हचारिणी की पूजा अर्चना कर सुखद जीवन का आशीर्वाद मांगा। चकिया मां काली मंदिर में वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कोरोना प्रोटोकाल के तहत मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति श्रद्धालुओं को नही दी गई। मंदिर के पुजारी पूजन सामग्री स्वत: मां को अर्पित करने के बाद मुख्य द्वार पर ही श्रद्धालुओं को वापस लौटा रहे थे। इसके अतिरिक्त नगर में स्थित मां दुर्गा मंदिर पूर्वी बाजार, माँ झंडा वाली मंदिर चौक, कालिकाधाम कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तथा मां का दर्शन-पूजन कर उनसे आशीर्वाद मांगा। क्षेत्र के मां कोट भवानी मंदिर सिकंदरपुर, मां वनदेवी मंदिर भीषमपुर, दुलहिया दाई मंदिर हाजीपुर तथा बाबा जागेश्वरनाथ धाम परिसर में स्थित मां दुर्गा मंदिर में लोगों ने मत्था टेका तथा पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें