फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 11.50 लाख रुपए के साथ मां-बेटे को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार को पीडीडीयू जंक्शन से 11.50 लाख रुपए नकदी के साथ मां-बेटे को पकड़ लिया। दोनों रुपये से संबंधित कोई कागजात पेश नहीं कर सके। बिहार निवासी मां-बेटे जयपुर से रुपए की खेप लेकर बिहार जा रहे थे। जीआरपी ने रुपए के साथ आरोपियों को आयकर विभाग के हवाले कर दिया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे जीआरपी और आरपीएफ की टीम स्टेशन परिसर में जांच कर रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या एक पर दो लोग संदिग्ध हाल में दिखे। उनके बैग की तलाशी ली गई तो 11.50 लाख रुपए के नोटों की गड्डियां मिलीं। दोनों ने अपना नाम सुरेंद्र कुमार निवासी जमुहार थाना मोहनपुर जिला गया बिहार और चमेली देवी निवासी जमुहार थाना मोहनपुर जिला गया बिहार बताया। दोनों रिश्ते में मां-बेटे हैं। युवक ने बताया कि ये रुपये मैने अपने साले बृजेश कुमार से लिए हैं, जो जयपुर (राजस्थान) में सिलाई का ठेकेदार है। रुपये लेकर अपना घर बनवाने के लिए बिहार जा रहे हैं। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपी रुपयों से संबंधित कागजात नहीं उपलब्ध करा सके। इससे लगता है रुपए हवाला के हैं। बताया कि रुपए और आरोपी मां-बेटे को आयकर विभाग वाराणसी की टीम को सौंप दिया गया है। आगे कि कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें