फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाल यीशु चर्च के शोभायात्रा मे शामिल होंगे दस हजार से अधिक मसीही

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित क्राइस्ट द किंग बाल यीशु चर्च से तीन दिसंबर की दोपहर में एक बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुंबई बैंड के साथ निकलने वाले शोभायात्रा की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। शोभायात्रा में देश भर से दस हजार से अधिक संख्या में मसीही समुदाय के लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा के बाद मिस्सा बलिदान और नोविना प्रार्थना की जाएगी। इसके पूर्व साप्ताहिक पूजा के तहत चर्च में चंगाई प्रार्थना की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

देश के तीन बाल यीशु तीर्थ चर्च में शामिल यूरोपियन कॉलोनी स्थित चर्च से प्रतिवर्ष दिसंबर से पहले अथवा नवंबर के आखिरी रविवार को शोभायात्रा निकाली जाती है। इसमें देश के कोने-कोने से मसीही समुदाय के लोग शामिल होते हैं। इसकी तैयारी एक माह पहले से ही शुरू हो जाती है।
शोभायात्रा में डेढ़ दशक पहले तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा भी शामिल हो चुके हैं। चर्च के फादर विजय शांतिराज ने इस वर्ष भव्य शोभायात्रा निकाली शोभायात्रा में वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, सोनभद्र सहित पूवांचल के सभी जिलों के साथ यूपी के प्रयागराज, गोरखपुर, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न इलाकों से दस हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा में अतिथि के रूप में वाराणसी धर्मप्रांत के विशप यूजीन जोसेफ, इलाहाबाद धर्म प्रांत के विशप लुईस मसकरेनस और बक्सर धर्मप्रांत के विशप जेम्स शेखर भी शामिल होंगे। विशप मिस्सा बलिदान कराएंगे और आशीष देंगे। इसके पूर्व साप्ताहिक पूजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें