फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार से अधिक कॉपियों का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
नगर के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की कापी मुल्यांकन कार्य चेक करते केंद्र प्रभा? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल, आदित्य नारायण इंटर कालेज और पीडीडीयू नगर के नगर पालिका इंटर कालेज में यूपी बोर्ड के उत्तर पुस्तिकाओं का मुल्यांकन चल रहा है। तीनों केंद्रों पर शनिवार को 20416 उत्तर पुस्तिकाओं का मुल्यांकन किया गया। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज केंद्र के प्रभारी डा. रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि शनिवार को 24 उप प्रधान परीक्षकों तथा 107 परीक्षकों ने 5018 कापियों का मूल्यांकन किया। वहीं नगर पालिका इंटर कालेज पीडीडीयू नगर में हिंदी के 2866, अंग्रेजी के 3010, गृह विज्ञान के 724 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. एमपी पांडेय ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर सीसी कैमरें की निगरानी में कुल 102 परीक्षकों ने कुल 6600 कॉपियों का मूल्यांकन किया। चकिया स्थित आदित्य नारायण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 155 परीक्षकों ने 8798 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कापियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें