फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बदलने से ज्यादा लोग पहुंचे जमा करने

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को दो हजार रुपये के नोट बदलने का सिलसिला शुरू हुआ। पहले दिन नोट बदलने की किसी को हड़बड़ी नहीं थी। लोगों ने दो हजार रुपये के नोट एकाउंट में ही जमा किए। किसी बैंक में नोट बदली के लिए नया काउंटर नहीं खोला गया। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में मंगलवार को दिन में 11 बजे इक्का-दुक्का ग्राहक ही दिखे। मैनेजर कृष्णकांत ने बताया कि बैंक में नोट जमा भी हो रहे हैं और बदले भी जा रहे हैं। मगर बाजार में दो हजार के नोट कम ही हैं। लिहाजा नोट लेकर कम लोग आए हैं।
विज्ञापन

साढ़े 11 बजे यूनियन बैंक में भीड़ थी लेकिन नोट बदलने वाले कम ही थे। लोग अपने एकाउंट में ही पैसा जमा करने आए थे। दोपहर 12 बजे स्टेट बैंक आफ इंडिया में भीड़ कम ही थी। यहां बीस हजार रुपये के नोट एकाउंट में जमा करने आए रमेश ने बताया कि 30 सितबंर तक नोट जमा करने हैं। बाद में भीड़ हो सकती थी। ऐसे में शुरुआत में ही आ गया। शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया की गाइड लाइन के अनुसार रुपये जमा किए जा रहे हैं और नोट बदले भी जा रहे हैं। भीड़ न होने के कारण इसके लिए अलग काउंटर नहीं बनाया गया है।

इनसेट-
रसोई गैस, बिजली बिल में खपा रहे दो हजार रुपये
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में नई बस्ती स्थित बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ऑफिस में दो दिनों में लोगों ने दो हजार रुपये के 12 सौ नोट जमा किए हैं। कुल 24 लाख रुपये का भुगतान दो हजार रुपये के नोट में किया गया है। चंदासी, पड़ाव आदि विद्युत उपकेंद्रों के काउंटर पर भी दो हजार रुपये के नोट जमा किए जा रहे हैं। रेलवे कोआपरेटिव इंडेन गैस एजेंसी में पिछले तीन दिनों से रोजाना सात से आठ नोट दो हजार रुपये के मिल रहे हैं। इसके पहले महीने में एक या दो नोट आते थे। भारत गैस एजेंसी, एचपी गैस एजेंसी सहित अन्य गैस एजेंसियों पर ट्रॉली मैन दो हजार रुपये के नोट लेकर एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। पेट्रोल पंप और रेलवे के टिकट काउंटर पर भी दो हजार रुपये के नोट पहुंच रहे हैं लेकिन इनकी संख्या कम है। वहीं लोग परचून की दुकानों पर भी दो हजार रुपये के नोट लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन दुकानदार यह नोट लेने से मना कर दे हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें