फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीएचसी से ज्यादा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर हुए प्रसव, पांच महीने में 2500

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल, भदोही एमबीएस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से अधिक प्रसव ग्रामीण अंचल के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर होते हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक अप्रैल से 31 अगस्त 2025 तक जिले में कुल करीब 5030 प्रसव हुए हैं। इनमें से करीब 50 से 55 फीसदी प्रसव उपकेंद्रों पर कराए गए हैं। 10 फीसदी केस गंभीर होने पर सीएचसी पर भेजे जाते हैं, जहां स्त्री रोग विशेषज्ञ नार्मल प्रसव कराती हैं। जिला अस्पताल में नार्मल के बजाय ऑपरेशन से ज्यादा प्रसव होते हैं। क्योंकि सीएचसी, पीएचसी, उपकेंद्र पर केस गंभीर होने पर वहां भेजे जाते हैं। जिले में स्वास्थ्य के लिहाज से तीन बड़े अस्पताल हैं। इनमें महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही, छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा 17 प्राथमिक स्वास्थ्य और 206 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं बेहतर होने से प्रसव का ग्राफ बढ़ रहा है। अप्रैल से लेकर अब तक कुल 5030 प्रसव कराए गए। एक हजार प्रसव घर पर हुए हैं, जबकि 1700 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर हुए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल, भदोही एमबीएस, सीएचसी पर शेष अन्य प्रसव कराए गए है। उप केंद्रों पर एएनएम, सीएचओ की तैनाती है। वहीं एमसीएच, एमबीएस, छह सीएचसी पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। यहां गंभीर केस आते हैं। महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए मातृत्व वंदन योजना संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें