फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाजारों में बनेंगे आधुनिक शौचालय, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के प्रमुख बाजारों में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर 72 आधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें 32 शौचालय बनकर तैयार हो गए हैं। शेष का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।चंदौली संसदीय क्षेत्र में वाराणसी के शिवपुर, अजगरा और जनपद चंदौली के धानापुर, सकलडीहा, सैयदराजा और पीडीडीयू नगर विधान सभा क्षेत्र शामिल हैं। इन विधान सभाओं के बाजारों में सुलभ शौचालय की व्यवस्था ना होने से लोग परेशान होते हैं। स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने इन बाजारों में 72 अत्याधुनिक शौचालय बनवाने की पहल की है। पहले चरण में चंदौली, सैयदराजा, धानापुर बाजार में 32 शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं, पीडीडीयू नगर समेत अन्य बाजारों में जल्द ही 40 शौचालयों का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें