फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मनरेगा मजदूरों ने ब्लॉक गेट पर जड़ा ताला, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया मजदूरी का भुगतान न होने से आक्रोशित बाघी गांव के मनरेगा मजदूरों ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय के गेट का ताला बंदकर प्रदर्शन किया। उन्होंने खूब हंगामा किया और प्रधान को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। पुलिस के समझाने ताला खोला। डीसी मनरेगा ने दो दिनों के अंदर भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मजदूरों ने बताया कि मनरेगा योजना से कर्मनाशा नदी के पास की बस्ती में चकरोड निर्माण कार्य कराया गया है। इस कार्य में लगे 160 महिला और पुरुष मजदूरों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। कहा कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो अनशन पर बैठेंगे। एक घंटे बाद पहुंचे थाने के एसआई अवधेश सिंह ने मजदूरों को समझाया और डीसी मनरेगा और बीडीओ से वार्ता कराई। आक्रोशित मजदूरों को बीडीओ ने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर सभी मजदूरों का भुगतान कराने की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद मजदूर शांत हुए और ताला खोला। प्रदर्शन करने वालों में अमरनाथ, सूर्यभान, राजेश, राजेंदर, जवाहिर, कुसुम देवी, शारदा, सोनी, दुर्गावती, शीला, मालती, गीता, विमली, बहेतरी, रामावती आदि मजदूर शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें