फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से मनरेगा मजदूर की मौत

विज्ञापन
रमेश शंकर शर्मा, (फाइलफोटो) - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कमालपुर । धीना थाना क्षेत्र के सिसौड़ा कला गांव के कोरिया पर मजरा की ओर जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को मनरेगा मजदूर रमाशंकर शर्मा (62) की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सिसौड़ा कला गांव के कोरिया पर मरजा की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है। मंगलवार की सुबह वहां कार्य कर रहा मजदूर रामशंकर (62) अचानक से बेहोश होकर वहां गिर गया। इसके चलते वहां मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। वहां कार्यरत मजदूरों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान अरविंद गोड़ को दी। जिसपर उन्होंने घटना के बाबत पुलिस को बताया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर रमाशंकर को मृत पाया। इसके बाद पुलिस उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला चिकित्सालय भेज दिया। लोगों ने बताया कि मृतक गांव स्थित कच्चे मकान में अपनी बूढ़ी मां और पत्नी के साथ रहता था। जबकि उसका पुत्र बेचू बाहर नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें