मझवार गांव में एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते भाजयुमो के कार्यकर्ता
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के युवा कार्यकर्ता मतदाताओं से जनसंपर्क करने के लिए अभियान चलाएंगे। रविवार को मझवार स्थित कैंप कार्यालय पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम में रणनीति तैयार की। साथ ही बूथ के पदाधिकारियों को मतदाता सूची के अनुरुप रुट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया। कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने कहा कि संगठन के बदौलत एमएलसी चुनाव कामयाबी मिल सकती है। इसके लिए युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी तय किया जाएगा। कहा कि प्रत्येक बूथ पर दस यूथ को जनसंपर्क करने की जिम्मेदारी दिया जाएगा। युवा नेता विवेक सिंह धीरज ने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव को पतह करने के लिए कार्यकर्ता रुट चार्ट तैयार करें। ताकि वरिष्ठ नेता भी मतदाताओं से जनसंपर्क करके पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील कर सके। इस दौरान एमएलसी केदारनाथ सिंह, राणा प्रताप सिंह, संजय सिंह बबलू, आशुतोष सिंह, जगत नारायण तिवारी, आलोक सिंह उपस्थित रहे।