फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने दी चेतावनी, नहीं हुआ बोरिंग कार्य तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। टिमिलपुर स्थित जलनिगम की दोनों बोरिंग ध्वस्त हो जाने से कई गांवों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। लोगों की परेशानी को देखते हुए सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव शुक्रवार को जलनिगम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जलापूर्ति की व्यवस्था ठप हो जाने पर नाराजगी जतायी। उन्होंने चेताया कि यदि सोमवार तक बोरिंग कार्य प्रारंभ नही हुुआ तो व आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सकलडीहा पेयजल योजना के तहत 45 साल पूर्व तीन लाख लीटर की टंकी का निर्माण हुआ था। दो ट्यूववेल के माध्यम से दो दर्जन गांवों में पेयजल आपूर्ति होती थी। चार साल पहले एक ट्यूववेल की बोरिंग ध्वस्त हो गयी थी। जिसके समाधान के लिये विधायक ने विधान सभा में आवाज उठायी थी। एक सप्ताह पूर्व दूसरी ट्यूववेल की बोरिंग भी ध्वस्त हो गयी है। जिसके चलते कई गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गयी। पीने के पानी के लिए परेशान लोगों की समस्या को देखते हुए सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव शुक्रवार को जलनिगम कार्यालय पहुँचने। उन्होंने बोरिंग का कार्य शुरू नहीं होने पर अधिकारियों से नाराजगी जताई। विभागीय अधिकारियों को चेताया कि सोमवार तक बोरिंग कार्य शुरू नही हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस बाबत एसडीओ राजबली ने बताया कि इलाहाबाद से बोरिंग के लिये मशीन मंगवायी जा रही है। मशीन आते ही बोरिंग कार्य शुरू हो जाएगा। इस मौके पर सिंटू यादव, दिलीप गुप्त, राजेश यादव, सुरेन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें