फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नौबतपुर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में रविवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं व उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। विधायक ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार की मंशा है कि गरीबों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों की मूल समस्या सिंचाई व सड़क के समाधान के लिए कहा कि सिंचाई की समस्या का समाधान करने के लिए शीघ्र ही क्षेत्र मेंएक ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा और पंप कैनाल की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। उन्होंने अपनी विधायक निधि से कराए गए कार्यों का जिक्र किया और कहा कि विद्युतीकरण के लिए सोलर लाइट लगवाने और सीसी रोड बनवाने के लिए निधि प्रदान की जाएगी। कहा कि नौबतपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का लाभ नौबतपुर क्षेत्र के ग्रामीण को भी मिलेगा। साथ ही नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा। जन चौपाल में ग्रामीणों ने विधवा व वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि, आवास आदि की मांग की। इसपर विधायक ने खंड विकास अधिकारी, बरहनी से कैंप लगाकर समस्याओं को दूर करने को कहा। इस मौके पर अलख नारायण सिंह, दिलीप सिंह, शंकर प्रसाद जायसवाल, श्याम नारायण, शशि रंजन सिंह, शैलेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अभय यादव, इंद्रजीत पांडेय, सूरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें