फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नहर खोदाई की अनियमितता की जांच करने पहुंचे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
कनहर नहर परियोजना के तहत कोन क्षेत्र में नहर की खोदाई को लेकर किसानों की शिकायत पर सोमवार को सदर विधायक भूपेश चौबे और नहर परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नहर निर्माण कार्य की स्थलीय जांच की। विधायक और अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को विस्तार से सुना। सदर विधायक भूपेश चौबे ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। विधायक ने नहर की खोदाई रोकने का निर्देश दिया। अधिकारियों से कहा कि गांव के किसानों के साथ बैठक करें। समस्या का समाधान होने के बाद ही काम फिर से चालू किया जाए। किसानों ने आरोप लगाया था कि कनहर नहर परियोजना के तहत खोदी जा रही नहर का स्तर निर्धारित मानकों से काफी गहरा है। इस अत्यधिक खोदाई के कारण नहर से खेतों तक पानी पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। इससे सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी। जांच के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, शिव प्रसाद, वंशीधर, मनोज तिवारी, भोजराज कन्नौजिया, सुशील जायसवाल, विनय कन्नौजिया, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, सैयद मैनुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें