मोहनिया। रामगढ़ थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव से सोमवार की देर शाम गायब किशोरी का शव मंगलवार की सुबह भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी शंभू बिंद की पुत्री फुल कुमारी (17) सोमवार की शाम घर से लापता हो गई थी। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह रेलवे पुलिस ने सूचना दी कि उनकी पुत्री की मौत ट्रेन से कटकर हो गई है। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने किशोरी के शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजवाया।
पिता शंभू बिंद ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप अस्वस्थ चल रही थी। सोमवार की शाम वह घर से बाहर गई थी तो उन्हें लगा कि वह गांव में ही कहीं गई है।काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी रात भर तलाश की जाती रही।