फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक से अपहरण कर ले जा रहे थे बदमाश, पुलिस पिकेट के सामने दांत गड़ाकर भागी बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बुधवार की दोपहर स्कूल से पढककर वापस घर जा रही कक्षा 4 की दस वर्षीय बच्ची को बदमाशों ने बाइक पर बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया गया। बच्ची ने साहस का परिचय दिखाते हुए पड़ाव चौराहे के पुलिस पिकेट के समीप बाइक पर बैठे एक बदमाश को दांत से काटते व ढकेलते हुए जान बचाते हुए पुलिस पिकेट के पास पहुंच गई। सूचना पर पुलिस बच्ची से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


बहादुरपुर गांव निवासी नौशाद खान की पुत्री रहनुमा बानो (10) सेमरा स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। रोजाना की भांति दोपहर स्कूल से छूटने के बाद बस से गली में उतरकर घर जाने लगी। उसी दौरान गली में पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने रहनुमा के मुंह पर कपड़ा लगाकर गाड़ी पर जबरदस्ती बैठा लिया और पड़ाव की तरफ लेकर भागने लगे। बच्ची ने साहस का परिचय दिखाते हुए पड़ाव चौराहे के समीप बाइक पर बैठे एक बदमाश के हाँथ को दांत से काटकर और धकेल कर जान बचाते हुए पुलिस पिकेट के पास पहुंची। पुलिस को पूरी घटना बताई, तब तक बदमाश भाग गए थे। मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बच्ची से अपहरण का प्रयास हुआ है। बच्ची बदमाशों के चंगुल से भाग आई। सीसीटीवी के माध्यम से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें