फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बारिश से दो डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में मंगलवार को मानसून के दस्तक देने के बाद बृहस्पतिवार को कई इलाकों में आधे से एक घंटे बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं किसानों की आंखों में चमक लौट आई है। बारिश के कारण जिले का न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। मौसम विभाग की मानें तो 29 जून से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।बृहस्पतिवार की सुबह आसमान साफ रहा और चटक धूप निकली थी। दोपहर में 12 बजे से मौसम में बदलाव शुरू हुआ। कुछ ही देर में आसमान काले बादलों से ढक गया। जिले के कई हिस्सों में आधे से एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। हालांकि पीडीडीयू नगर में 10 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। बरसात के बाद किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं, गर्मी से भी लोगों ने राहत महसूस की। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में मानसून सोनभद्र के रास्ते प्रवेश कर चुका है। आगामी दिनों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इससे 29 जून से तापमान में तेजी से गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें