चंदौली। सदर कोतवाली के हिनौता गांव के पास रेलवे लाइन पार करने के दौरान अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौत पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। भेज दिया। ग्रामीणों ने अधेड़ शिनाख्त चुल्हन राम (56) के रुप में किया। वह कोतवाली क्षेत्र के हिनौता गांव का निवासी था। सोमवार की देर शाम वह रोपाई करने के लिए धान की नर्सरी लेकर निकले थे। लेकिन ट्रैक पार करने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।