फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मध्याह्न भोजन संयुक्त रसोइया मोर्चा ने मानदेय बढ़ोतरी की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मध्याह्न भोजन संयुक्त रसोइया मोर्चा ने शुक्रवार को चंदौली मुख्यालय पर जुलूस निकाला। धरना दिया। रसोइयों के मानदेय की बढ़ोत्तरी की मांग की। इस संबंध में डीएम और सीएम को पत्र भी भेजा। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मानदेय बढ़ोत्तरी नहीं हुई आंदोलन तेज किया जाएगा। जिले भर के रसोइया चंदौली मझवार स्टेशन पर पहुंचे। यहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में धरना स्थल पर पहुंचे। सभा में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के समाजसेवी ओमप्रकाश रविदास ने कहा कि कहा कि स्कूल में बच्चों की कमी होने पर प्रदेश सरकार रसोइयों को दोषी मानती है। प्रति वर्ष रसोइयों को नवीनीकरण के नाम पर हटाया जाता है। इससे रसाेइयों में भय का माहौल बना रहता है। यह रसोइयों का मानसिक शोषण है। रसोइयों को प्रति माह दो हजार रुपये दिया जाता है। यह भी सिर्फ दस माह दिए जाते हैं। इतने कम मानदेय में रसोइयों को घर चलाना मुश्किल है। रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर 5000 रुपये किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें