फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीएम से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात करते व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्र - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चंदौली। नौगढ़ के बरवाडीह बाजार और शहीदगांव बाजार के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने बुधवार को डीएम से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने एसपी और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी से भी मुलाकात की। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने डीएम से भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यालय के बाहर कूलर लगाने की मांग की। कहा कि दूर दराज ग्रामीण अंचल से आकर लोग अपनी समस्याओं को बताते हैं। कूलर होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। एसपी आकाश पटेल ने सभी व्यापारियों को सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी से मुलाकात करके उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि सैंपलिंग के नाम पर विभाग की ओर से उत्पीड़न न किया जाए। इस मौके पर पंकज प्रसून पांडेय, संतोष राम, कन्हैया लाल, महेंद्र मोहन राम, श्याम लाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें