फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पारा 45 डिग्री पहुंचा, ऑरेंज अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। रविवार को चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से हर कोई बेहाल रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि पिछले साल इस दिन 43 डिग्री था। मौसम विभाग ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। पिछले चार दिनों से पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था, जो रविवार को 45 डिग्री सेल्यियस पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं, 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं पछुआ हवाओं से लोग झुलसते रहे। सुबह से ही तेज धूप और लू चलने से लोग घरों में कैद हो गए। दोपहर से शाम तक सड़कों और बाजारों सन्नाटा पसरा रहा। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि रेगिरस्तान से गर्म हवाएं लगातार आ रही हैं, जिसके चलते तापमान अभी और बढ़ेगा। इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में नींबू पानी, शिकंजी, छाछ, लस्सी के अलावा खरबूजा, तरबूज और खीरे का सेवन ज्यादा करना चाहिए। बेल के शरबत का काफी राहत देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें