मानदेय सहित अन्य मांगों के समर्थन में रोजगार सेवक संघ ने शुक्रवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आठ माह से बकाए मानदेय के भुगतान की मांग की। इसके पूर्व ब्लाॅक सभागार सावित्री सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर रोजगार सेवकों ने मांग की कि पिछले 8 माह से बकाया मानदेय दिलाया जाए। इसके साथ ही ईपीएफ की धनराशि उनके यूएएन खाते में भेजी जाए। मुख्यमंत्री ने 4 अक्तूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो मैदान में रोजगार सेवकों के पक्ष में घोषणाएं की थी, इसे जल्द लागू किया जाए। बैठक और ज्ञापन सौंपने वालों में आरती यादव, महेंद्र यादव, सतीश चौहान, अशोक, दिवाकर, राम अवतार चौहान रहे।