चंदौली। जन अधिकार पार्टी ने सोमवार को प्रदेश सचिव राम कृष्ण प्रजापति एवं जिलाध्यक्ष डा.सुनील कुमार मौर्य की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नई शिक्षा नीति और कृषि विधेयक सहित सहित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम से एसडीएम सदर को दिया। इस दौरान मुख्यालय के गेट पर सभाकर केन्द्र सरकार को कोसा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा द्वारा तीनों काले कानून के बारे में लोगों को बताया। साथ ही इसके खिलाफ नारेबाजी भी की गई एवं मंडल महासचिव दंगल सिंह यादव द्वारा वर्तमान सरकार में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं शोषण को बंद करने की मांग की गई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नसीम खान, अपना दल जिलाध्यक्ष गुरु पूरन पटेल, शिवपूजन मौर्य, भोलानाथ विश्वकर्मा, फारूक अंसारी, बिंदू मौर्य, सुशीला मौर्य, कमला मौर्य, शिवनारायण मौर्य, संजय मौर्य, रामविलास मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।