फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले मे कानून व्यवस्था का ठीक करने की मांग

विज्ञापन
बौरी स्थित आवास पर सपा नेताओं के साथ बैठक करते पूरकि सांसद रामकिशुन। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नियामताबाद। जिले में कानून व्यवस्था और पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान करने जैसे जुड़े मुद्दों पर शु्क्रवार को बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर सपा नेताओं की बैठक हुई। बैठक में सपा नेताओं ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। लेकिन इस पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है। पूर्व सांसद ने कहा कि एवती, महुंजी में पुलिस की शिथिलता के चलते घटनाएं हुई। वहीं महड़ौरा में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले की विवेचना भी दूसरे जनपद को सौंप दी गई। पूर्व सांसद ने कहा कि सवाल पूछने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जेल भेजने और फर्जी मुकदमे लादे जा रहे है। इस संबंध में डीएम और एसपी से भी मिल चुके हैं। वहीं विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा गलवां घाटी में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, परवेज अहमद, चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, विनय यादव डब्बू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें