कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के आलमखातोपुर गांव स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार को कार्य कर रहा राजमिस्त्री घर के ऊपर गुजरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया। गृहस्वामी ने आनन-फानन में फोन कर आपूर्ति बंद कराई और राजमिस्त्री को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव निवासी शहाबुद्दीन के मकान पर बिजली का काम करते समय ओदरा गांव निवासी राजमिस्त्री जीउत बिंद (38) घर की छत पर चढ़कर कार्य करने का जुगाड़ बना रहा था। उसी दौरान वह ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और झुलसकर वहीं गिर गया। संवाद