क्षेत्र के बयांव गांव में मंगलवार को मनोरमा देवी (43) का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव ने बताया कि विनोद पांडेय चार भाई हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। विनोद पांडेय मुंबई में किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। कुछ दिन पहले ही वह घर से मुंबई गए। मनोरमा सुबह बेटे को खाना आदि बनाकर उसे विद्यालय भेजा। दोपहर करीब दो बजे मनोरमा की जेठानी किसी काम से आई तो शव फंदे से लटका देखकर अवाक रह गई। कुछ देर बार उसका बेटा भी आ गया। घटना की जानकारी मिलने पर पति मुंबई से घर के लिया रवाना हो गया। बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।