फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी काजल (26) पत्नी विकास उर्फ हवलदार शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे नहा कर अपने कमरे में गई। वह अपने बाल सुखाने के लिए फराटा पंखा लगा रही थी। इसी बीच करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। दोपहर 12 बजे पड़ोस की एक महिला उसके घर पहुंची तो काजल मृत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान गुफरान अहमद ने गंभीरपुर थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका दो माह की गर्भवती थी। उसका पति हवलदार मुंबई में रहता है। वहीं, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर बिसया गांव निवासी विवाहिता के पिता अरविंद ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें