फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय कस्बे में बृहस्पतिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने विवाहिता के हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। बिहार के चांद थाना के शिवभुजना गांव निवासी इमामन अंसारी की पुत्री शमीना बेगम की शादी लगभग दो वर्ष पहले क़स्बा निवासी अनवर अंसारी के पुत्र साबिर अंसारी के साथ हुआ था। परिवार वालों के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम शमीना खाना बनाकर अपने कमरे में चली गई। अचानक उसके पेट में दर्द शुरू हुआ। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। परिवार वालों की सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों की सूचना पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी दल बल के साथ पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर तहसीलदार चकिया फूलचंद भी पहुंचे। तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ चकिया प्रीति तिवारी ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें