फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फंदे से लटककर विवाहिता ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। क्षेत्र के सूजाबाद गांव में सोमवार की रात पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने रस्सी के फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूजाबाद निवासी महताब सऊदी अरब में नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी शबरोजा (22) अपने दो बच्चों जीशान (4), शिफान (3 माह) और सास वसीरन मिर्जा के साथ रहती थी। सोमवार को वसीरन पड़ोस में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात में जब वसीरन घर लौटी और ऊपर कमरे गई तो शबरोजा पंखे की कुंडी के सहारे रस्सी के फंदे पर लटकी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से शबरोजा को नीच उतारा गया। इसके बाद लोग उसे वाराणसी स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शबरोजा की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची सूजाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूजाबाद चौकी इंचार्ज उमेश राय ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें