फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से जूझ रहे पड़ाव क्षेत्र के कई गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। क्षेत्र के कई गांव इस समय पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक लोग पानी के लिए परेशान रह रहे हैं। आलम यह है कि नहाना तो दूर कभी-कभी पीने तक भर भी पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। सूजाबाद पानी टंकी को सूजाबाद नगर पंचायत, वाराणसी के सुपुर्द कर दिया गया है। ऐसे में औपचारिक रूप से तो सप्लाई हो रही है। पर ज्यादा आबादी और क्षेत्र में आपूर्ति होने के चलते लोगों के अपेक्षानुसार पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऊपर से अनियमित बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। क्षेत्र के जलीलपुर, मढ़िया, बहादुरपुर में पानी की सबसे ज्यादा समस्या है। बिजली कटौती से आपूर्ति बाधित हो जा रही है। जिस दिन सुबह बिजली कट जाती है उस दिन लोग नहा नहीं पाते। पीने के पानी के लिए मजबूरी में चापाकल का सहारा लेते हैं, जिनसे आर्सेनिक युक्त पानी आता है। पानी की समस्या से इन गांवों के लोग कई वर्षों से जूझ रहे हैं। कई बार विरोध प्रदर्शन और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी किया इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जलीलपुर में ट्यूबेल आरओ प्लांट पास है पर वह भी कब तक बनकर तैयार होगा इसकी गारंटी जल निगम नहीं ले रहा है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें