फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 सौ मनरेगा मजदूरों का हुआ रजिस्ट्रेशन

Wed, 10 Dec 2014 02:16 AM IST
चहनियां
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि व पूर्व विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि मनरेगा के तहत एक वर्ष में पचास दिन काम करने वाले मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हें विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ देना ही सरकार की मंशा है। कहा कि योजना के तहत मिलने वाले लाभों में दुर्घटना लाभ, मेधावी छात्र पुरस्कार, मृत्यु एवं अंत्येष्टि संस्कार, गंभीर बीमारी सहायता योजना, पुत्री विवाह अनुदान योजना, बालिका मदद योजना, आवास सहायता एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना शामिल है। कहा कि जिन मनरेगा मजदूरों का रजिस्ट्रेशन आज नहीं हो पाया है, वे सपा कार्यालय चहनियां में संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा लें। वहीं श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुनील कुमार शर्मा एवं रामअवतार शर्मा ने भी इस योजना के बाबत मजदूरों को जानकारी दी। इस अवसर पर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य सदानंद यादव, जय प्रकाश, सुभाष यादव, जय श्याम त्रिपाठी, अजित यादव एवं परवेज अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें