फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटसाइकिल नहीं देने पर मनबढ़ ने प्रधान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के अरारी गांव में शुक्रवार को मोटसाइकिल देने से इंकार करने पर मनबढ़ ने प्रधान की पिटाई कर दी। इस दौरान प्रधान घायल हो गये। बाद में परिवार वालों ने उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ग्राम प्रधान निरंजन चौरसिया (36) शुक्रवार को मजदूरों के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने प्रधान से उनकी मोटरसाइकिल मांगी। जिसपर उन्होंने उसे देने से इंकार कर दिया। यह बात उस व्यक्ति को नागवार लगी। जिसपर वह गाली देने के साथ मोटरसाईकिल छिनने का प्रयास किया। विरोध करने पर मनबढ़ ने प्रधान की पिटाई कर दी। थाना प्रभारी निरिक्षक मनोज कुमार ने बताया की प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें