पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर मंगलवार की सुबह गंजख्वाजा और चंदौली मझवार के बीच किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। प्रयास के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी। अलीनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे आरपीएफ कंट्रोल से सूचना मिली कि पोल 661/25-27 के रिवर्सल लाइन पर युवक का शव पड़ा है। इस सूचना पर आरपीएफ मानसनगर पोस्ट के एसआई राजेश कुमार चंद मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार युवक की आयु तीस वर्ष रही होगी। युवक ने सफेद हाफ टी शर्ट और काले रंग का लोवर पहने था। युवक के पास कोई कागजात या टिकट नहीं मिला। इस वजह से शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।