फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड में रेलवे लोको काॅलोनी के पास बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त दिवेश राय उर्फ विक्की (30) निवासी तारनपुर के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलीनगर थाना के तारनपुर निवासी राजेंद्र कुमार का तीसरे नंबर का पुत्र दिवेश राय उर्फ विक्की मजदूरी करता था। वृहस्पतिवार को सुबह घर से बाहर निकला। करीब दस बजे उसका शव लोको काॅलोनी के पास रेल लाइन पर उसका मिला। घटना की जानकारी होने पर अलीनगर पुलिस और जीआरपी पहुंच गई। घटनास्थल जीआरपी की सीमा में होने पर अलीनगर थाने की पुलिस लौट गई। जीआरपी कोतवाल सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें