फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कटान की जद में आई मुख्य सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। तारापुर गांव के समीप धानापुर रजवाहा पर बनी मुख्य सड़क कटान की जद में आ गई है। आलम यह है कि लगभग आधी सड़क नहर में समाहित हो चुकी है। रेग्यूलेटर के पास लगातार हो रही कटान से राहगीरों में दुर्घटना का भय बना है। इसको लेकर उनमें रोष भी है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क को कटान से बचाने की मांग की है।
विज्ञापन


तारापुर रेलवे गेट से महेवा गांव को जाने वाली मुख्य सड़क धानापुरा रजवाहा में जगह-जगह कट गई है। इससे सड़क के नहर में समाहित होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं राहगीरों के लिए दुर्घटना का कारण बना हुआ है। आए दिन राहगीर आवागमन करते समय गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। रात में जरा सी असावधानी राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। राहगीरों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीण हरिश्चंद्र पटेल, लालबरत यादव, रविकांत पाल, फिरोज अहमद, विपिन मिश्रा आदि ने चेताया है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें