फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य नाले की  साफ-सफाई का काम शुरू 

Wed, 08 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
जेसीबी से कराई जा रही मुख्य नाले की सफाई।
विज्ञापन
मुख्यालय पर नगर पंचायत की ओर से मंगलवार को जेसीबी से मुख्य नाले की सफाई का कार्य शुरू हुआ। सफाई के पहले नाले के ऊपर बिछाई गई पटिया को हटाया गया। सफाई के दौरान नाले से सटे सीसी रोड पर कचरा व गंदा पानी फैल गया, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। बरसात के पूर्व नगर पंचायत चंदौली बाजार से होकर गुजरे मुख्य नाले की सफाई का कार्य करा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जेसीबी  से बाजार में नाले की सफाई का कार्य शुरू कराया गया। जेसीबी से कचरा निकाला जा रहा था। इसके चलते पुरानी बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाने वाले लोग परेशान हुए। रमजान का पहला दिन होने के कारण खासकर नमाजियों को भी दिक्कत हुई। साफ-सफाई के कारण पूरे दिन बाजार की दूकानें बंद रहीं। दिन के वक्त कचरा निस्तारण के कारण सर्विस रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा। नगर पंचायत के इस कार्य से लोगों में नाराजगी भी रही। अर्जुन, कमलेश कुमार, वसीम सहित अन्य लोगों का कहना था कि साफ-सफाई कार्य रमजान माह के पूर्व ही कराना चाहिए था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें